DIL SE.....
A Mirror of Mine......
Friday, 31 December 2021
Bond
Time given to the Relationship will shift the bond from van der Waals to Covalent.
DrPandit
Chemistryकबीला
Sunday, 24 October 2021
तेरे हर रंग, हर ढ़ंग से चाहत हैं
तेरे हर रंग, हर ढ़ंग से चाहत हैं,
उफ़ तेरी हर अदा आफ़त हैं,
कहा नहीं तुमसे, ये बात और हैं,
ख़ातिर तुम्हारे आज भी बग़ावत हैं
...... अमिदित्या
Friday, 2 July 2021
माँ रहतीं हैं
भरी दोपहरी हो, या रात स्याह रहतीं हैं।
फ़िक्र नहीं होती मुझको, जब साथ माँ रहतीं हैं।
Sunday, 20 June 2021
वो पिता हैं
पुत्रों के ख़ातिर
जो हलाहल पीता हैं
वो पिता हैं
गुनाह हो जो भी
माफ़ करे हर ख़ता हैं
वो पिता हैं
खुद को भूल
बच्चों के लिए जीता हैं
वो पिता हैं
परिवार के पेट के लिए जिसका
भूखा दिन जिसका बीता हैं
वो पिता हैं
संतानो के लिए जो
हर जंग जीता हैं
वो पिता हैं
... अमिदित्या
Monday, 24 May 2021
छठी वैवाहिक वर्षगांठ
छह गुज़रे साठ बाक़ी हैं,
कहने को कई बात बाक़ी हैं,
समाया तो तुझमे हर कण हूँ,
लगे फिर भी के मुलाकात बाक़ी हैं।
छठी वैवाहिक वर्षगांठ
प्रीत तुझ संग लागी ऐसी,
मैं पानी तू चंदन जैसी,
बँधी हैं जो डोर तुझ से,
मुझ पतंग को फ़िक्र कैसी।
छठी वैवाहिक वर्षगांठ
मिलन का पहर था,
जाने दिल किधर था,
अलग नज़रिए के थे बाकी सारे,
मंडप में हम-नज़र था।
Wednesday, 24 February 2021
सुकूं
बाद-ए-सबा के सुकूं में हूँ,
कुछ कर गुज़रने के जुनूँ में हूँ.....
अमिदित्या
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Comments (Atom)