Saturday, 18 November 2017

ख़ामोशी

ख़ामोशी के दरमियान तेरी वो बात सुन ली
जो रात भर की मुलाकात में तू ना कह पाई

Sunday, 29 October 2017

बुजुर्ग


कभी नज़रअन्दाज़ ना करना किसी बुजुर्ग की तकलीफों को,
के ख़ुदा हर किसी को एक दिन उम्रदराज बनाता हे।

Wednesday, 5 April 2017

अबीराह

तेरा साथ हमेशा अबीराह सा लगता हैं
जब भी देखू तुझे तो वाह सा लगता हैं .....

(अबीराह - गुलाब चन्दन और केसर को मिला कर जो सुगंध बनती हैं. )


Wednesday, 29 March 2017

रहाइश कर दे.......


ख़ुदा,
चाहे तो तपिश-ए-खुर्शीद कर दे
मेरे तारो को भी गर्दिश कर दे
पर उनसे इतनी गुज़ारिश कर दे
थोड़ी सी उनके दिल में रहाइश कर दे.......