Monday, 24 October 2022

दीपावली

दिया जले, मोम जले, जले अगर-बाती भी,
दिल ना जले किसी का प्रभु जी, दिवाली कुछ ऐसी की।
दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं🙏🙏
-अमिदित्या 

Friday, 5 August 2022

छोड़ के...

इंदौर शहर मे ख़ज़ाना छोड़ के, 
बैठे हैं विदेश मे आशियाना छोड़ के, 

कुछ अशर्फीया तो कमा ली मगर, 
बहुत सी दुआओं का मेहनताना छोड़ के, 

चल रहे हैं पंक्ति मे प्यादे की तरह, 
आए थे जो राज-घराना छोड़ के, 

यूं ही पिसते रहे तो नामलेवा ना होगा, 
जाओगे जिस दिन ये ज़माना छोड़ के, 

... अमिदित्या 

Thursday, 17 March 2022

परदेसी होली

गुलाल, भांग,गुब्बारे, गुजिया, 
पहले सारी थी तैयारी, 
अब कहो इस परदेस मे, 
किस से मांगू पिचकारी। 
.. अमिदित्या 

परदेसी होली

जुनूं तो ऎसा की, 
हर एक को रंग देता, 
अब इस परदेस में,
मैं किस से रंग लेता।
.. अमिदित्या

Wednesday, 16 March 2022

यारों की महफ़िलों

यारों की महफ़िलों में कुछ किस्से हमारे हैं, 
ज़ायका-ए-इश्क में कुछ हिस्से हमारे हैं। ❤️

....... अमिदित्या 

Wednesday, 16 February 2022

Fluorescence

"In a conjugated system of mind, heart, and soul, you emit fluorescence"
Dr. Pandit
Chemistryकबीला